Breaking

Tuesday 22 April 2014

सेंसेक्स उछाल के साथ 22,812 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मुंबई: कंपनियों के जबरदस्त तिमाही नतीजों एवं सकारात्मक रुख के बीच सतत विदेशी पूंजी प्रवाह से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 22,812.36 अंक की नई ऊंचाई पर खुला।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.55 अंक ऊपर 6,827.20 अंक की नई ऊंचाई पर खुला।

पिछले दो सत्रों में 487 अंक मजबूत हो चुका सेंसेक्स आज 47.53 अंक की बढ़त के साथ नई रिकॉर्ड ऊंचाई 22,812.36 अंक पर खुला।

No comments:

Post a Comment